दीपक आढाव बने मुंबई अध्यक्ष
मुंबई। राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव संतोष भाऊ गवली के मार्गदर्शन में सूचना अधिकार सेल की बैठक चेंबूर के पार्थिव हॉल में हुई। इस बैठक में मुंबई प्रदेश समिती का गठन किया गया। इस मौके पर सूचनाधिकार विभाग के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नामदेव कांबले के मार्गदर्शन मे सर्वसम्मति से दीपक आढाव को मुंबई प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच द्वारा राष्ट्रीय सूचना अधिकार सेल कमेटी का गठन किया गया। चेंबूर के उमरशी बाप्पा चौक स्थित पार्थिव हॉल में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से दीपक आढाव को मुंबई प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वहीं संतोष भालेराव को उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि नंदू घोलप, असलम अंसारी व सुरेश मगरे को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

इस बैठक में संतोष भाऊ गवली ने आगे की रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। गवली ने बताया कि राष्ट्रीय सूचनाधिकार 2005 के तहत ही आगे के कार्यों को अंजाम दिया जा सकता है। वहीं इस बैठक में सूत्र संचालन करते हुए आनंद पारगावकर ने सुचना अधिकार का इस्तेमाल करने की पूरी जानकारी लोगों की दी। आरटीआई के मुद्दे पर सी टी डावरे ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर संजय चौगुले, मोहम्मद शेख, बबन रणदीवे, नामदेव धुमाले आदि गणमान्य मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply