झारखंड का 18वां स्थापना दिवस मुंबई में संपन्न
मुश्ताक खान/ मुंबई। झारखंडी एकता संघ (Jharkhandi Ekta Sangh) ने राज्य के इतिहास में एक और अध्याय जोड़ने में भारी सफलता पाई है। संघ के अध्यक्ष असलम अंसारी (Aslam Ansari) ने झारखंड के 18वां स्थापना दिवस के मौके पर ऐलान किया की झारखंड भवन बनाने के लिए झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) से नवी मुंबई के सेक्टर 17 में प्लॉट खरीद लिया है और जल्द ही भूमि पूजन होने वाला है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. जानकी प्रसाद यादव को झारखंड रत्न से नवाजा गया। स्थापना दिवस पर झारखंड गौरव (Jharkhand Gaurav Award) व अन्य पुरस्कारों से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले गणमान्यों को सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि 25 नवंबर को बांद्रा पश्चिम स्थित रंग शारदा ऑडिटोरियम में 18वां स्थापना दिवस काफी धूम-धाम से मनाया गया। इस समारोह में मुंबई भापजा अध्यक्ष आशीष शेलार, अल्पसंख्यक मंत्री हाजी अरफात शेख, सिकंदर शेख, रिजवान अदातिया के अलावा कई गणमान्यों ने झारखंडी एकता संघ के कार्यों की सराहना की व हर संभव सहयोग देने का वादा किया।
वहीं बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष एवं बरकट्ठा विधायक डॉ. जानकी प्रसाद यादव ने संघ के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा की संघ द्वारा झारखंड के लोगों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। इस लिहाज से झारखंडी एकता संघ की मांगों को पूरा कराने के लिए मैं केंद्र एवं राज्य सरकार से चर्चा करूंगा। इतना ही नहीं रांची एवं धनबाद से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग भी करूंगा। डॉ. जानकी प्रसाद ने कहा की देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आने के बाद कुछ लोग लुप्त हो जाते हैं तो कोई खुद को भुल जाता है। लेकिन यहां झारखंडी एकता संघ ने अपने लोगों को एक माले में पिरोने का काम किया है, यह गौरव की बात है।
स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड की पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बागोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, हजारीबाग चाणक्य ग्रुप के निदेशक अरूण कुमार मिश्रा, हजारीबाग के समाजसेवक प्रदीप प्रसाद, आकाश जैन, चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, झारखंडी एकता संघ के अध्यक्ष असलम अंसारी, बरकटठा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सलैया मुखिया गोपाल प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया। इस समारोह में पद्मश्री मुकुंद नायक व उनके सहयोगी कालाकारों ने नगाडा व मांदर के थाप पर झारखंडी गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यहां पद्मश्री मुकुंद नायक के हाथों ओएनजीसी के निदेशक नवीन चंद्र पांडेय को झारखंड रत्न से नवाजा गया। इस मौके पर पांडेय ने झारखंड की कई उपलब्धियों की सराहना की। इस समारोह में शामिल होने के लिए करीब 178 झारखंडी एकता संघ के सक्रिय कार्यकर्ता झारखंड से मुंबई आए हैं। इस अवसर पर सभी गणमान्यों को संघ की ओर से पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष आकाश जैन, संतोष कुमार, समाजसेवक बिजनेसमेन फिरोज आलम, संतोष कुमार, ताजुद्दीन अंसारी, विजय प्रसाद, प्रवक्ता जेईएस असगर खान, मनोज कुमार (ओएनजीसी), चंदन चौधरी, सदरूल शेख, प्रशांत सिन्हा, विनोद प्रसाद, अजहर सिद्दीकी आदि ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश की तरफ से नौशाद आलम अंसारी, संतोष कुमार मंडल, डॉ आनंद शाही, आशीष कुमार गुप्ता, दिपुन्दु घोष, मुबारक हुसैन आदि शामिल हुए।
![]()

















Leave a Reply