प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर स्टेडियम में विजयादशमी के अवसर पर अगले वर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू समाज की ओर से भव्य तरीके से रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रावण दहन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा जिले के पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा शालिनी गुप्ता ने फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं पूजा कमिटी द्वारा आये हुए सम्मानित अतिथि को पीला रंग का गमच्छा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों को सबोंधित करते हुए सभी वक्ताओं ने विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि अपने अन्दर अहंकार मिटाना है। सभी को प्रेम भाव से आगे चलना है।
इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोंधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम के संदेश को जन जन तक पहुंचायेंगे और विकट परिस्थितियों में भी हर कष्ट को सहन करते हुए अपने अन्दर छिपे प्रतिभा को निखारने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रावण तो ज्ञानी थे।
सब गुण उनके पास था, लेकिन अंहकार उसे ले डुबा। इसलिए आज के कार्यक्रम से ये संदेश लेना है कि अपने अंदर के अंहकार को जलाना है। एकता के सूत्र में बंधकर सदभावना के साथ रहना है। यह संकल्प लेने की जरूरत है।
गुप्ता ने कहा कि हमलोगों के बीच छिपे रावण को पहचाने की जरूरत है। थोड़ी पद, प्रतिष्ठा मिलती नही कि लोगो के अंदर अंहकार समाहित हो जाता है। इससे बचने की जरूरत है।
मौके पर जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, जिप सदस्या रीता देवी, बगोदर प्रखंड प्रमुख आशा राज, बीस सूत्री अध्यक्ष सरवर खान, मुखिया संघ के अध्यक्ष सरिता साव, अनिता देवी, पंचायत समिति सदस्या पिंकी देवी, साहु समाज के प्रखंड अध्यक्ष राजू साव, दिलिप साव, विश्वनाथ साव, मनु साव, सुभाष साव, संतोष साव, अमजद खान सहित बडी संख्या में आसपास के सैकड़ो रहिवासी मौजूद थे।
193 total views, 2 views today