Advertisement

पूर्व मध्य रेलवे बोर्ड का सदस्य बनाए गये संजीव नारायण सिंह

मेरा लक्ष्य बिहटा औरंगाबाद रेलवे लाइन को पूर्ण करना-संजीव

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारत सरकार रेलवे मंत्रालय की ओर से संजीव नारायण सिंह को पूर्व मध्य रेलवे बोर्ड का सदस्य बनाया गया। संजीव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है।

जानकारी के अनुसार पूर्व मध्य रेल जोन के अंतर्गत पांच रेल डिविजन है। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय, धनबाद, सोनपुर, समस्तीपुर तथा दानापुर रेल मंडल शामिल है। इस बोर्ड में बिहार के आठ सांसद एवं झारखंड के दो सांसद तथा मध्य प्रदेश के एक विधायक भी हैं।
संजीव नारायण को पूर्व मध्य रेलवे जोन का सदस्य बनाए जाने से औरंगाबाद सहित पूरे मगध क्षेत्र के रहिवासियों में हर्ष व्याप्त है।

मीडिया को संबोधित करते हुए 2 सितंबर को पूर्व मध्य रेलवे बोर्ड सदस्य संजीव नारायण सिंह ने कहा कि मेरा प्रथम लक्ष्य होगा बिहटा औरंगाबाद रेलवे लाइन को पूर्ण करना। औरंगाबाद शहर को रेल लाइन से जोड़ना प्रथम लक्ष्य होगा। वहीं प्रत्येक सप्ताह में स्टेशन का निरीक्षण कार्यक्रम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलमंत्री चाहते हैं कि रेल यात्रियों को असुविधा नहीं हो। इसे लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *