Advertisement

नसीम खान को मुंबई से एमपी बनाया जाए-पटेल

मुंबई। मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक के उपाध्यक्ष मुदस्सर पटेल ने पार्टी के आला कमान राहुल गांधी से मांग की है कि मुंबई से भी कम से कम एक मेंबर ऑफ पार्लियामेंट की सीट होनी चाहिए। इसके लिए पटेल ने सुझाव के तौर पर कांग्रेस के सीनियर लीडर और माइनॉरिटीज तथा उत्तर भारतीयों के साथ- साथ सभी के दुःख दर्द में काम आने वाले मौजूदा विधायक मोहम्मद आरिफ नसीम खान का नाम सुझाया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह बात मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक के उपाध्यक्ष मुदस्सर पटेल ने पूर्व मंत्री एवं मौजूदा विधायक आरिफ मोहम्मद नसीम खान के जन्मदिन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा की खान कांग्रेस के जुझारू नेताओं में से एक हैं। इस लिहाज से पार्टी के आला कमान एक प्रस्ताव लाकर नसीम खान को मुंबई से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट की सीट देनी चाहिए। उन्होंने आला कमान से विनम्रता पूर्वक कहा है कि यह शुभ कार्य नसीम खान के जन्मदिन पर होने से बेहतर होगा। खान के जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनके आवासीय कार्यालय पर मौजूद थे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *