Advertisement

21 को होगी फिल्म डी वाई एच एम म्युजिक लांच

मुंबई। लेखक, र्निदेशक स्नेह तुली की फिल्म ”देखो ये है मुंबई रियल लाइफ” का म्युजिक 21 अक्टूबर को लोखंडवाला के टाइम एंड एगेन हॉल में लॉन्च होने जा रहा है। इस फिल्म की रिलीज 26 अक्टूबर शुक्रवार को भी होगी। एटीएम फिल्म एंड आदित्य एम प्रोडक्शन मुकेश त्रिवेदी, रविकांत मिश्रा की इस फिल्म में मुंबई की हकीकत को दिखाया गया है।

अंधेरी पश्चिम के लोखंडवाला स्थित टाइम एंड एगेन हॉल में म्यूजिक लॉचिंग के अवसर ”देखो ये है मुंबई रियल लाइफ” (डीवाईएचएम) के अभिनेता, अभिनेत्री और इससे जुड़े सभी कलाकार उपस्थित होगें। डी वाई एच एम की लेखिका स्नेह तुली को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि इस स्टोरी को लिखने से पहले उन्होंने काफी अध्यन किया है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *