Advertisement

लालबाग के राजा पर नकेल कसने की तैयारी में सरकार

मुंबई। गणपति भक्तों के बीच मशहूर लालबाग के राजा गणेश मंडल पर सरकार नकेल कसने की तैयारी में है। सरकार ने यह फैसला वीआईपी के अलावा आम भक्तों के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा की जाने वाली मनमानी के बाद लिया है। धर्मादाय आयुक्त ने इन शिकायतों के आने के बाद इसकी समीक्षा करते हुए अहम फैसले लिए हैं। इसके मुताबिक अब इस मंडल पर सरकार नजर रखेगी। पारदर्शी ढंग से काम करने के लिए समिति की स्थापना की जाएगी। यह समिति गणपति दर्शन को लेकर नए नियम बनाएगी।

इसके अलावा लोगों से मिलने वाले दान, गहने व अन्य मूल्यवान चीजों की इंट्री धर्मादाय आयुक्त की देखरेख में होगी। दर्शन के लिए लगने वाली लाइन व वीआईपी लोगों की अनुमति के लिए भी नए नियम तैयार किए जाएंगे। इस साल मंडल के कार्यकर्ता पुलिस उपायुक्त अविनाश कुमार के साथ भिड़ गए थे, जिस वजह से इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। अविनाश कुमार ने दर्शन के लिए निश्चित किए गए नियमों का पालन नहीं किए जाने पर आपति जताई थी।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *