Advertisement

अनुमंडल मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस का परेड पूर्वाभ्यास

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट के चिल्ड्रेन पार्क मैदान में 12 अगस्त को 77वां स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। परेड कमांडर के नेतृत्व में सभी टोलियों ने परेड का पूर्वाभ्यास किया।

जानकारी के अनुसार परेड पूर्वाभ्यास में संबंधित टोलियों में सशस्त्र बल का प्लाटून सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र – छात्राओं का तीन प्लाटून ने भाग लिया। सभी ने परेड का पूर्वाभ्यास किया।

बताया जाता है कि 13 अगस्त को यहां फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास की जाएगी। इस अवसर पर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह संयुक्त रूप से फुल ड्रेस परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करेंगे। वहीं आगामी 15 अगस्त को तेनुघाट चिल्ड्रेन पार्क मैदान में मुख्य परेड का आयोजन किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *