Advertisement

खेग्रामस का द्वितीय प्रखंड सम्मेलन में ग्यारह सदस्यीय कमिटी गठित

भूमि पर्चा, मनरेगा में काम की मांग को लेकर खेग्रामस तेज करेगा आंदोलन-उपेंद्र राय

मनरेगा की योजनाएं दलाल व् बिचौलियों की गिरफ्त में-बंदना सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के बहादुरनगर में 30 जुलाई को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) का द्वितीय प्रखंड सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रभात रंजन गुप्ता ने की। सम्मेलन में बतौर पर्यवेक्षक खेग्रामस जिलाध्यक्ष उपेंद्र राय व बतौर अतिथि भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित थे।

सम्मेलन में ग्यारह सदस्यीय प्रखंड कमिटी का चुनाव किया गया। जिसमें प्रभात रंजन गुप्ता को सचिव व शंकर महतो को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपेंद्र सिंह को सह सचिव, नीलम देवी को उपाध्यक्ष, मो. कादीर को कोषाध्यक्ष, सुखिया खातुन, गणेश पासवान, जीरबा देवी, मलितर राम को प्रखंड कमिटी सदस्य चुना गया।

इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में खेग्रामस द्वारा भूमिहीनों को वास भूमि, पर्चा, आवास, मनरेगा में काम समेत जन समस्याओं को लेकर बड़ा जनांदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों से संबंधित योजनाओं में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मनरेगा की योजनाएं दलाल- बिचौलियों की गिरफ्त में है। उन्होंने कहा कि ताजपुर में जन समस्याओं का अंबार लगा है। इसको लेकर खेग्रामस पंचायत स्तर पर आंदोलन करेगी।

सम्मेलन के पर्यवेक्षक उपेंद्र राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गांव-गांव में गरीबों को संगठित करने के साथ खेग्रामस को मजबूत करने तथा विस्तार करने पर जोर दिया। कहा कि भूमि पर्चा, मनरेगा में काम की मांग को लेकर खेग्रामस आंदोलन तेज करेगा।

उन्होंने कहा कि ताजपुर में पोखरा, सरकारी जमीन पर बसे रहिवासियों पर बुलडोजर नहीं चलने दिया जाएगा। एक प्रस्ताव पारित कर बुलडोजर के आगे सो कर जान देने लेकिन जमीन खाली नहीं करने की घोषणा की गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *