Advertisement

अहान को बर्थडे की बधाई देने पहुंची कई हस्तियां

मुंबई। समय राष्ट्रीय न्यूज़ के संपादक सलामत अली ने गुरुवार को अपने आवास पर अपने बेटे अहान अली का जन्मदिन बड़े ही सादगी के साथ मनाया। सलामत अली के बेटे अहान अली के जन्मदिन के मौके पर मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद खान, राजनीतिक जगत से कांग्रेस नेता पुष्पा कॉल भोले, बीजेपी महामंत्री सिकंदर शेख, पुलिस अधिकारी राजदत्ता कांबळे, मशहूर सामाजिक संस्था मुस्लिम सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़िरोज़ मसुलदार और उनकी टीम मुख्य रूप से उपस्थित हुए। अहान अली के तीसरे जन्मदिन के अवसर पर सभी ने उन्हें केक खिलाया और ज़िन्दगी में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने का आशीर्वाद दिया।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *