Advertisement

सिक्स लेन सड़क निर्माण को लेकर शिलान्यास व् पूजा

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में बगीयारी के समीप सिक्स लेन सड़क निर्माण को लेकर 19 जुलाई को शिलान्यास व् पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिलान्यास व् पूजन कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, विधायक प्रतिनिधि व् समाजसेवी कौशल्या देवी, स्थानीय मुखिया सुमित्रा देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रिया देवी ने संयुक्त रूप से किया।

जानकारी के अनुसार उक्त सड़क निर्माण कार्य प्रधानमंत्री भारतमाला योजना के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा क़ि यह एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य है। उन्होंने कहा कि अच्छा काम हो, इसका प्रयास सबको मिलकर करना चाहिए, ताकि प्राक्कलन के अनुसार काम हो सके। इसके लिए सभी को निगरानी करने की आवश्यकता है।

गोमियां विधायक की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने कहा कि वाराणसी से सीधे कोलकाता यह मार्ग कम समय में तय करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री व् केंद्रीय परिवहन मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सोंच ग्रामीण स्तर पर संपूर्ण विकास करना है।

मौके पर मुखिया सुमित्रा देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रिया देवी, विधायक प्रतिनिधि श्यामल कुमार झा, इब्राहिम अंसारी, भागीरथ महतो, बलराम महतो, जयनंदन महतो, प्रमोद गोसाई, प्रदुमन वर्मा, अर्जुन वर्मा के अलावे भारत माला कंपनी के सभी सहयोगी व् कर्मी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *