Advertisement

जरूरतमंदों को बेहतर सेवा देने को लेकर रक्त सेवा सदस्य संगठन की बैठक

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। रक्त सेवा सदस्य संगठन ने जरूरतमंदों को बेहतर सेवा देने के लिए बीते 17 जुलाई की देर संध्या पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सामुदायिक भवन किरीबुरु में बैठक की।

गुवा रक्त सेवा सदस्य संगठन के रक्त वीरों द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंधिया एवं अरविन्द चौहान ने की। बैठक के दौरान संगठन के सदस्यों ने सारंडा क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी सह रक्त सेवा सदस्य ग्रुप के संस्थापक संतोष कुमार पंडा का जन्मदिन मनाकर केक काटा तथा उन्हें निरंतर ऐसे ही जरूरतमंदों को सेवा करने हेतु आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर पंडा ने बताया कि यह ग्रुप समाज की और समाज के लिए ही समर्पित है। बैठक में संगठन के सदस्यों ने बताया कि इस ग्रुप में किसी रक्तदाता को व्यक्तिगत तौर पर रक्तदान करने के लिए नहीं कहा जाता है। बस रक्त की जरूरत तथा ग्रुप एवं स्थान लिख दिया जाता है। इसके बाद इस ग्रुप से जुड़े सदस्यों में रक्तदान करने की होड़ लग जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने एवं समाज सेवा करने जैसी अद्भुत कार्य कर देश प्रेम एवं समाज प्रेम देख कर आप फक्र महसूस करेंगे।

बैठक में संगठन के सदस्यों ने बताया कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन में अधिक से अधिक युवाओं व अन्य वर्ग के रहिवासियों को जोड़कर रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को रक्तदान कर जान बचाना है। कहा गया कि रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को संगठन आगामी दिनों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करेगी।

कहा गया ज संगठन अन्य शहरों के रक्तदान करने वाले संस्थाओं से भी आपसी समन्वय स्थापित करने का कार्य कर रही है, ताकि किसी जरूरतमंदों को खून के लिये एक पैसा नहीं देना पडे़। बैठक में सुनील पासवान, फैज अहमद, आदित्य बिहारी, डीके विश्वाल, इंतखाब आलम, जुबेर अंसारी, धीरेन्द्र सिंह, दीपक ठाकुर, सुदाम नायक, अमर दास, विश्वजीत मुखर्जी, दुशमंत महाकुड़, संजय नायक, विक्की, हंजला आदि मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *