Advertisement

सेंगेल बोकारो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हेमंत सोरेन सरकार का पुतला दहन

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा 17 जुलाई को बोकारो जिला के बिरसा मुंडा चौक नयामो़ड में हेमंत सोरेन तथा झारखंड सरकार का पुतला दहन किया गया। नेतृत्व सेंगेल बोकारो जिलाध्यक्ष सुखदेव मुर्मू कर रहे थे।

पुतला दहन के अवसर पर सेंगेल के जिलाध्यक्ष मुर्मू ने कहा कि राज्य सरकार सभी मामलो में धोखेबाजी और वादा खिलाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के स्वीकृति के बावजूद संथाली को प्रथम राजभाषा का दर्जा नहीं दिया गया है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ओलचिकी में हूल संदेश देता है तो शिबू सोरेन बंगला और उर्दू की वकालत करते हैं। इन्होंने मरंगबुरू जैनों को बेच दिया। मुर्मू ने कहा कि आदिवासी समाज को बचाने के लिए सोरेन खानदान और उसके दलालों को उखाड़ फेंकना जरूरी हो गया है।

मौके पर सेंगेल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि आदिवासी सेंगेल अभियान पुतला दहन के माध्यम से हेमंत सरकार से सवालों का जवाब मांगा है। पुतला दहन कार्यक्रम में आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश संयोजक करमचंद हांसदा, बोकारो जोनल हेड आंनद टुडु, बोकारो जोनल संयोजक जयराम सोरेन, संतोष मुर्मू, रामकुमार टुडू, रामसुंदर बेसरा, आदि।

मंटू बेसरा, कोमल किस्कू, कालीचरण किस्कू, जलेश्वर किस्कू, सविता मरांडी, संतोष टुडू,अनिल सोरेन, राखो किस्कू, महेश सोरेन, अरुण हेम्बरम, सरस्वती हांसदा, बुटान बेसरा, अनिता किस्कू, मीना टुडु, रश्मि मरांडी, निशा मुर्मू, नुनीभला मरांडी, नमिता सोरेन, खुशबू मरांडी, संध्या मरांडी, सीमा मुर्मू, पूनम हेम्बरम, कमला हेम्बरम, अनु सोरेन, गुलाबी मुर्मू, रेखा मुर्मू, सुशील‌ सोरेन, प्रिया मरांडी आदि महिला पुरुष शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *