Advertisement

इलाज के दौरान महिला सीसीएल कर्मी की मौत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मी का अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गया। मृतक महिला कर्मी 53 वर्षिया बिमला देवी बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 16 जुलाई को कथारा महाप्रबंधक कार्यालय सुरक्षा विभाग में पिउन के पद पर कार्यरत बिमला देवी की मौत के. एम. मेमोरियल अस्पताल चास में हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए उक्त अस्पताल के महाप्रबंधक बी. एन. बनर्जी ने 17 जुलाई को बताया कि उक्त महिला कर्मी को एक जुलाई को सर दर्द की शिकायत के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।

जीएम के अनुसार तब से लगातार अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि महिला मधुमेह सहित कई बीमारियों से ग्रसित थी। जिसके कारण इलाज के क्रम में लाख बचाने के प्रयासों के बाद भी उसका ब्रेन हेमरेज होने से मृत्यु हो गया।

इधर महिला कर्मी के निधन पर कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक डी के गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन जयंत कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील गुप्ता, सहायक प्रबंधक कार्मिक सुप्रिया भारती, क्षेत्रीय सुरक्षा कार्यालय कर्मी एवं जनता मजदूर संघ महाप्रबंधक कार्यालय सचिव दीपक रंजन, सुरक्षा कर्मी देवांशु कुमार, संजय कुमार दास, मो. इबरार आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *