Advertisement

हिंदी विद्या प्रचार समिति का स्थापना दिवस संपन्न

मुंबई। 3 सितंबर 2018 को हिंदी विद्या प्रचार समिति ने अपने 80वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया। जिसमे हिंदी विद्या प्रचार समिति के सचिव डॉ. राजेंद्र सिंह, उपसचिव डॉ. एस. के. उपाध्याय, नवभारत टाइम्स के संपादक ब्रजमोहन पांडेय, आर टी आय कार्यकर्ता अनिल गलगली, आर. जे .कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हिमांशु दावडा, हिंदी हाईस्कूल के मुख्याध्यापक रमेश सिंह, एच.व्ही.पी.एस. कॉलेज ऑफ लॉ की प्राचार्या डॉ. मधुरा कलमकर, आर.जे.कॉलेज, लॉ कॉलेज और हिंदी हाईस्कूल के अध्यापक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के उपरांत डॉ. राजेंद्र सिंह ने आर.जे .कॉलेज तथा हिंदी हाईस्कूल की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

हिंदी हाईस्कूल के वर्ष 2017-18 में शत प्रतिशत परिणाम के लिए मुख्याध्यापक रमेश सिंह को तथा आर. जे. कॉलेज को यु. जी.सी. और मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा ” स्वायत्त” दर्जा प्राप्त हेतु, आर. जे .कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हिमांशु दावडा को हिं.वि. प्र.स.के सचिव, डॉ. राजेंद्र सिंह, उपसचिव डॉ. एस. के. उपाध्याय, नवभारत टाइम्स के संपादक ब्रजमोहन पांडेय और आर टी आय कार्यकर्ता श्री.अनिल गलगली के करकमलों द्वारा स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत हिंदी हाईस्कूल, अार.जे. कॉलेज तथा लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन श्रीकृष्ण की पूजा तथा प्रसाद वितरण करके किया गया।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *