Advertisement

आयकर विभाग द्वारा टीडीएस/टीसीएस पर सेमिनार का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो( बोकारो)। चन्द्रपुरा स्थित बोकारो ट्रेनिंग सेंटर में 24 अप्रैल को आयकर विभाग द्वारा टीडीएस/टीसीएस विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार में आयकर अधिकारी कमलेश कुमार सिंहा ने टीडीएस/टीसीएस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने मौजूद सभी डीटीओ/कटौतिकर्ता को सही दर से टीडीएस काटना, उसको सरकारी खाते में जमा करना और समय पर त्रैमासिक स्टेटमेंट फाइल करने का अनुरोध किया।

उन्होंने यह भी बताया कि गलत जानकारी भरने के कारण टैक्स काटे गये व्यक्ति या फर्म को उनके व्यक्तिगत रिटर्न भरने में परेशानी आती है। साथ ही उनके ऊपर आयकर का बकाया भी हो जाता है। जबकि टैक्स डिडक्टर द्वारा पहले ही काटकर भुगतान कर दिया जाता है। इस सेमिनार में टीडीएस/टीसीएस के नए प्रावधान के अलावा कर कटौती न करने एवं जमा नही करने पर पेनाल्टी और अभियोजन के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सेमिनार में आयकर एक्सपर्ट डॉ बी गिरी ने टीडीएस रिटर्न फाइल करने में होने वाली कठिनाई को कैसे दूर किया जाय, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपरोक्त सेमिनार में सतीश कुमार सिंह, आयकर निरीक्षक, एस के पांडेय प्रोजेक्ट हेड सीटीपीएस चन्द्रपुरा, पी जना लॉ अधिकारी डिटीआई, पी के मिश्रा मुख्य अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सतीश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन कर सेमिनार समाप्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *