Advertisement

पूर्व सांसद आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. गांधी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

दिवंगत कपिल देव सिंह गांधी की मृत्यु से पार्टी को अपूरणीय क्षति-रविंद्र

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बेरमो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के फुसरो बाजार स्थित पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय मे दिवंगत भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष कपिल देव सिंह उर्फ गांधी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा से पूर्व दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह ने किया।

इस अवसर पर मुख्य वक्‍ता पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने स्व. गांधी के व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि कपिल देव सिंह गांधी की मृत्यु से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

वरीय भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, डॉ उषा सिंह और अर्चना सिंह ने कहा कि वे हमेशा गरीबो के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते थे।

श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम के मौके पर समाजसेवी लाल सिंह, युवा व्यवसायी संघ के आर उनेश सहित वैभव चौरसिया, भरत वर्मा, रोहित मित्तल, दिनेश सिंह, अशोक सिंह, दीपक गिरी, अजय गिरी, विवेश सिंह, सुमन कुमारी, दीनबधु पांडेय, अनिल गुप्ता, ओम शंकर सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *