Advertisement

फुसरो में भाजपा नेताओं ने फूंका सीएम का पुतला

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बीते 11 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा घेराव के दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में 12 अप्रैल को भाजपा द्वारा पुतला दहन किया गया। पुतला दहन बोकारो जिला के हद में फुसरो के पुराना बीडीओ आफिस स्थित भाजपा कार्यालय के समीप किया गया।

मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा का घेराव किया जा रहा था। मगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर पुलिस ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर बेरहमी से लाठी बरसाईं।

मौके पर पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम व विनोद महतो, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, महिला नेत्री डॉ उषा सिंह, वरीय नेता संत सिंह, सहित धनेश्वर महतो, टुनटुन तिवारी, भरत वर्मा, श्रीकांत यादव, दिनेश सिंह, मदन श्रीवास्तव, विकास सिह, सनी सिंह, राहुल प्रताप सिंह, चंदन राम, शिवपूजन चौहान, शंकर सिन्हा, लाल मोहन महतो, शिवलाल रविदास, गिरिराज गिरी, मनोज चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *