Advertisement

सचिवालय घेराव में हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा सीएम का पुतला दहन

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। भाजपा द्वारा बीते 11 अप्रैल को हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ आन्दोलन के दौरान सचिवालय पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में 12 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गिरिडीह जिला के हद में इसरी में सीएम का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री (सीएम) हेमन्त सोरेन के इशारे पर कल सम्पन्न लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा प्रदेश द्वारा हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ आन्दोलन को पुलिस प्रशासन ने लाठी डंटे, आंसू गैस, रबर की गोली, पानी की बोतल, ईंट, पत्थर, निहत्थे कार्यकर्ताओं पर भांजकर एवं फेंक कर रोकना चाही। जिससे दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ताओ को गंभीर चोटें लगी। कई हॉस्पिटल में इलाजरत है।

इस तुगलकी सरकार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार डुमरी विधानसभा भाजपा नेता प्रदीप साहू के नेतृत्व में 12 अप्रैल को इसरी चौक के समीप मौन जुलूस निकाला गया। जिसमें काला बिल्ला लगाकर सीएम हेमन्त सोरेन का पुतला जलाया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता साहू ने कहा कि वर्तमान झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि ₹1 में 50 लाख तक की रजिस्ट्री जो महिलाओं के नाम होते थे इस सरकार में आते के साथ ही बंद कर दिया।

इसी सरकार में हजारों मासूम बच्चियों के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया गया और सरकार मूकदर्शक बनी रही। यह किसान विरोधी सरकार है। झारखंड प्रदेश के किसानों को प्रति एकड़ ₹5000 सालाना मिलने वाला राशि को भी इस सरकार ने आते के साथ बंद कर दिया। धान खरीद का पैसा इन 3 साल से बाकी है। यह दर्शाता है कि यह किसान विरोधी सरकार है।

कहा गया कि यह नौजवान विरोधी सरकार है। नौजवानों को नौकरी देने, प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर आई सरकार ना नौकरी दिया ना किसी प्रकार का भत्ता। इससे यह बात साबित होता है कि हेमंत सरकार युवा विरोधी है।

कहा गया कि आज प्रखंड कार्यालय या किसी भी सरकारी कार्यालय में बगैर पैसा का कोई काम नहीं होता है। समाज के गरीब, मजदूर, दबे कुचले शोषितो का जोरदार शोषण हो रहा है। यह सरकार बालू, कोयला और पत्थर लूटने में लगी हुई है। इस सरकार से झारखंडियो का विकास होने वाला नहीं है।

विरोध प्रदर्शन व् पुतला दहन मे पूर्व प्रखंड प्रमुख भोला साव, उपेंद्र महतो, दशरथ दास, सुभाष सिन्हा, प्रकाश यादव, पंचायत समिति सदस्य रिक्की जयसवाल, अर्जुन साव, दीपक जैन, प्रकाश साव, निखिल कुमार, अर्जुन यादव, कामेश्वर साव, बीरबल पंडित, संजीव सिन्हा सहित दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *