Advertisement

पशुपालन विभाग ने किया लाभुकों के बीच 48 यूनिट बतख चूजे का वितरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पशुपालन विभाग बोकारो के सौजन्य से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 8 अप्रैल को पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी उत्तरी पंचायत सचिवालय में बतख चूजे का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार पशुपालन विभाग बोकारो द्वारा पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी उत्तरी एवं दक्षिणी, अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायतों के लाभुकों के बीच 48 यूनिट बतख के चूजे का वितरण किया गया। इस संबंध में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी पेटरवार डॉ कुमार अनंत सागर ने बताया कि प्रत्येक लाभुकों को बतख के 15 चूजे दिए गये हैं।

मौके पर डॉ कुमारी ललिता सहित विधायक प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद, अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, पिछरी उत्तरी पंचायत की मुखिया कल्पना देवी, पिछरी दक्षिणी तथा अंगवाली दक्षिणी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, पशुपालन विभाग के संजय नायक आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *