विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। रोजगार की तलाश में गुजरात के अहमदाबाद गये गोमियां के इंजीनियर की मौत हो गयी है। घटना से मृतक के परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में हजारी पंचायत के गैर मजरूवा रहिवासी स्वर्गीय अशोक प्रजापति का पुत्र 27 वर्षीय विनीत प्रजापति गुजरात के अहमदाबाद में निजी कंपनी में इंजीनियर के तौर पर कार्यरत था।
बताया जाता है कि जिस घर में विनित रहता था उसी घर में फंदे से लटकता उसका शव मिला। अहमदाबाद पुलिस उसके साथ रहने वाले 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस शव को अहमदाबाद के मर्चरी में रखा है।
परिजनों को घटना की सूचना तब लगी, जब अहमदाबाद पुलिस ने उसकी मां छवि बाला को फोन कर पुत्र के मौत की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन अहमदाबाद जाने की तैयारी में जुट गए। वही मृतक के बड़े भाई विवेक प्रजापति जमशेदपुर में इंजीनियर के पद पर निजी कंपनी में कार्यरत हैं।
उन्होंने अहमदाबाद पुलिस से रहस्यमय परिस्थिति में हुई अपने भाई की मौत मामले की जांच की मांग की है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही कई गणमान्य एवं रहिवासी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे।
![]()












Leave a Reply