Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया हिंदू नव वर्ष

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। चैत्र शुक्ल पक्ष वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 26 मार्च को हिंदू नव वर्ष मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आरएसएस समर्थक संघ की शाखा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ नरेंद्र कुमार राय उपस्थित थे।

गोमियां प्रखंड के हद में स्वांग स्थित नेहरू हाई स्कूल मैदान में 26 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया। यहां हिन्दू नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम को आगे बढ़ाने से पहले सभी ने संघ के संस्थापक डॉ केशव हेडगेवार, भारत माता एवं माधव सदाशिव गोलवरकर के फोटो पर माल्यार्पण करते हुए दीपक जलाया।

अध्यक्ष उद्बोधन के रूप में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग गोबिंदपुर फेज दो के परियोजना पदाधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए धनबाद विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ नरेंद्र कुमार राय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजया दशमी के दिन नागपुर में हुई थी।

संघ का मुख्य उद्देश्य भारतीय सभ्यता संस्कृति के मूल्यों को बनाए रखने के आदर्श को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीनतम संस्कृति है। यह देश हमारा है और इसकी रक्षा के लिए हम तत्पर है। वे जाति धर्म को देखे बिना केवल सेवा करते है।

वैश्विक महामारी के दौरान लाकडाउन में जरूरतमंदों की सेवा की, उन्हें खाना खिलाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र धर्म से संबंधित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने कार्यों के माध्यम से समाज में अपना स्थान बनाया है।

मौके पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल, जिप अध्यक्षा सुनीता देवी, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, विनय, शंकर वर्मा, संटू प्रसाद अग्रवाल, चतुर्भुज सहित कई गणमान्य एवं सैकड़ों संघ के सदस्यगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *