Advertisement

विशेष दिव्यांगता शिविर में 105 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी

कसमार प्रखंड में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर 13 फरवरी को जिला के हद में कसमार प्रखंड के बहुद्देशीय भवन में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काफी संख्या में आसपास के दिव्यांगजन पहुंचे थे। शिविर में कुल 121 दिव्यांगजन विभिन्न् पंचायतों से पहुंचे थे। जिसमें चिकित्सकों द्वारा क्रमवार सभी का जांच किया गया।

मौके पर ही कसमार के प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, अंचल अधिकारी प्रदीप शुक्ला, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी की उपस्थिति दिव्यांगजनों का ऑन स्पॉट दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। साथ ही सभी दिव्यांगजनों को पेंशन योजना से लाभांवित करने को लेकर कार्रवाई शुरू की गयी। शिविर में ऑन स्पॉट 105 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। जबकि, 16 दिव्यांग नहीं पाए गए।

उल्लेखनीय हो कि, बोकारो जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया है। शिविर में मेडिकल बोर्ड ऑन स्पॉट दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करेगी। इसके लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

आगामी 22 मार्च तक सभी प्रखंडों में दो से चार दिनों तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। बोकारो जिला जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को जिला के गोमियां प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष दिव्यांगता शिविर लगाई जाएगी।
.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *