Advertisement

बिरहोरो की इलाज के लिए डॉक्टर लेकर पहुंचे पूर्व मंत्री

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड में विलुप्ति के कगार पर आदिम जनजाति को बचाने के लिए राज्य के पूर्व मंत्री एड़ी चोटी एक किए हैं। इसी के तहत सूचना के बाद बिरहोरो के इलाज के लिए पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह बिरहोर टंडा डॉक्टर लेकर पहुंच गये। पूर्व मंत्री की इस नेक दिल की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में अति सुदूरवर्ती क्षेत्र डुमरी स्थित बिरहोर टंडा में 27 जनवरी को बिरहोरो के बीमार होने की सूचना पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को लगी। इस पर तुरंत पूर्व मंत्री ने गोमियां के भीष्मा हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर धीरेंद्र करमाली को उनके उपचार के लिए अपने साथ लेकर गए। डॉक्टर ने बिरहोरो का समुचित इलाज कर उन्हें दवाइयां दी, ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सके।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सिंह ने कहा कि वह हमेशा जरूरतमंद की सेवा करते आए हैं। हमेशा उनकी आवाज सुने हैं। जहां उनकी जरूरत होगी। जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहेंगे। उनके इस कदम से हर्षित बिरहोरो ने पूर्व मंत्री को साधुवाद दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *