धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में 20 जनवरी को भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन व धरना प्रदर्शन को स्थगित किया गया है। उक्त जानकारी 18 जनवरी को जदयू के वरिष्ठ नेता राजेंद्र मंडल और पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दशरथ राय ने दी।
उन्होनें बताया कि बालू उठाव व बालू लदे ट्रैक्टर को प्रशासन द्वारा जप्त करने व बिष्णुगढ़ प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में पार्टी द्वारा आगामी 20 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाना था, जो अगले आदेश तक स्थगित किया गया है।
कहा गया कि पुन: सरस्वती पूजा के बाद राज्य सभा सांसद खीरू महतो के निर्देश पर पार्टी के तमाम पदाधिकारियों की उपस्थिति में जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
230 total views, 2 views today