Advertisement

करगली बाजार में नेताजी सुभाष सेवा संघ का स्थापना दिवस 23 को

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नेताजी सुभाष सेवा संघ प्रधान कार्यालय करगली बाजार में 17 जनवरी को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक कुमार बलराम सिंह की अध्यक्षता में हुई।

उक्त बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और संघ का 13वां स्थापना दिवस घूमघाम से मनाया जाएघा।
इस अवसर पर संघ के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी और सीसीएल के अधिकारी, समाजसेवी उपस्थित होगे।

मौके पर संघ के अघ्यक्ष तेज प्रताप यादव, सचिव अनिल मरांडी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सहित मुन्ना कुमार, महेश कनावार, मुकेश शर्मा, मोहम्मद सरजुद्दिन्न, मोहम्मद जमील अंसारी, सिल्टू बनर्जी, जितेंद्र महतो, सुमन देवी, लालटू बनर्जी, महादेव सोरेन, आनंद सोरेन, जितेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *