Advertisement

महायज्ञ के आयोजन में हर संभव मदद करूंगा-प्रकाश

यज्ञ समिति से मिलकर निदेशक ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी लिया

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कथारा चढ़ नंबर दुर्गा मंडप प्रांगण मे होने वाले लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर यज्ञ समिति से मिलकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। यज्ञ का आयोजन आगामी 30 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित किया जाना है।

यज्ञ समिति मंडली को सीरम इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 21 हजार रूपए सहित हर संभव यज्ञ के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर यज्ञ समिति ने निदेशक सिंह को पुष्प गुच्छ देकर शुभकामना देते हुए यज्ञ मे आने के लिए आमंत्रण दी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, मथुरा सिंह यादव, श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह, धनेश्वर यादव, विजय यादव, संतोष सिन्हा, सीएस प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी, कमल कांत सिंह, गोविंद यादव, राजेश पांडेय, अर्जुन चौहान, अनंत प्रसाद, सुदीप मंडल, तुलसी राय, बसंत साव, तुलसी कुंवर, प्रताप सिंह, निर्मल कुमार सहित दर्जनों गणमान्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *