प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड के हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह जिले के विभिन्न इलाके के मजदूरों किया बड़ी तदाद विदेशों में पलायन करते रहे है। कभी-कभी पलायन करना मजदूरों और उनके परिजनों के लिए मुसीबत बन जाता है।
ऐसा ही कुछ हुआ हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ के एक मजदूर के साथ। विष्णुगढ प्रखंड के हद में खरकट्टो का एक मजदूर प्रकाश साव दुबई जेल में बंद था। एक महीने बाद बीते 16 जनवरी को जेल से उसकी रिहाई किया खबर जब घर-परिवार को मिली तब परिजनों में खुशी का माहौल फैल गया। इधर जेल से रिहाई पर प्रवासी मजदूर भी खुश दिख रहा हैं।
दरअसल बिष्णुगढ प्रखंड क्षेत्र के खरकट्टो का उक्त प्रवासी मजदूर प्रकाश साव काम करने के लिए दुबई गया था। एक महीने पहले जब वह काम से स्थानीय बाजार गया था और वह शराब की दुकान के बाहर खड़ा था। तब वहां की पुलिस ने गलती से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इसकी सूचना मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए थे। परिजनों के द्वारा प्रवासी मजदूर के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली के माध्यम से रिहाई की मांग जन प्रतिनिधियों से की जा रही थी। जिसके बाद सभी मिडिया ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया।जिससे उसकी जेल से रिहाई संभव हो पायी।
इस रिहाई के लिए प्रकाश साव एवं उनके परिवार वालो ने केंद्र एवं राज्य सरकार, मिडिया कर्मियों एवं प्रवासी मजदूरो के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली का आभार प्रकट किया है।
![]()












Leave a Reply