Advertisement

चित्रगुप्त महापरिवार सदस्यों ने किया तेनुघाट का दौरा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला चित्रगुप्त महा परिवार के सदस्यों ने 17 जनवरी को जिला के हद में तेनुघाट का दौरा किया। दौरे के क्रम में आगामी 22 जनवरी को आयोजित मिलन समारोह सह वनभोज में तेनुघाट चित्रांश परिवार को शामिल होने का निमंत्रण दिया।

बोकारो जिला चित्रगुप्त महा परिवार के अध्यक्ष जय कुमार सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष रतन लाल, संयुक्त सचिव संजय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार सिन्हा ने तेनुघाट का दौरा किया।

तेनुघाट आकर स्थानीय पंचायत की पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा, वर्तमान मुखिया नीलम श्रीवास्तव, सरहचिया पंचायत के वार्ड सदस्य संजय कुमार सिन्हा के साथ तेनुघाट चित्रगुप्त महापरिवार के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य चित्रांश परिवार के सदस्यों से मुलाकात किया।

अध्यक्ष सिन्हा ने आगामी 22 जनवरी को बोकारो में होने वाले चित्रांश परिवार के वन भोज सह मिलन समारोह में सभी को आने का निमंत्रण दिया। बताया कि चित्रांश महापरिवार के सभी सदस्य जो तेनुघाट और सरहचिया में रह रहे हैं वह मिलन समारोह में पूरे परिवार के साथ 22 जनवरी को बोकारो पहुंचे। आप सभी के आने से हम सभी लोगों का मनोबल बढ़ेगा।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा अरुण कुमार सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, वेंकट हरी विश्वनाथन, संजय अंबष्ट, सुभाष कटरियार, सुनील कुमार, मिथलेश कुमार, मुन्ना श्रीवास्तव, योगेश नंदन प्रसाद, बिजय अम्बष्ट, मिक्की विश्वनाथन, गोपाल जी विश्वनाथन सहित चित्रांश परिवार के दर्जनों सदस्यगण मौजुद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *