ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्यों के द्वारा 16 जनवरी को वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस बारे में संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि यह वन भोज सह मिलन कार्यक्रम में अधिवक्ता गण पहुंचे हैं। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि सभी हम सब एक साथ एक दूसरे से मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह जो समारोह किया गया है वह संघ के सदस्य वकील महतो के द्वारा किया जा रहा है जो काफी ही सराहनीय है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।
संघ के सदस्य वकील महतो ने बताया कि मिलन समारोह में अधिवक्ता गण का काफी सहयोग रहा है। इसे देखकर काफी अच्छा हो रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे काफी दिनों बाद एक दूसरे से मिल रहे हैं। क्योंकि हम रोज एक दूसरे से मिलते हैं मगर अपने अपने कामों में इतना व्यस्त रहते हैं कि इस तरह से एक साथ बैठ पाना काफी मुश्किल होता है। इसलिए आज सभी एक दूसरे से मिलकर आनंद उठा रहे हैं।

इस मिलन समारोह में बैजू राम, प्रबोध कुमार महथा, मदन गोपाल वर्मा, बिजय कुमार बबन, प्रमोद भगत, अनिल कुमार लाल, महादेव राम, बीरेंद्र प्रसाद, तपन कुमार डे, मनोज कुमार, मृत्युंजय कुमार झा, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, तेजु करमाली, डी एन तिवारी, राजीव तिवारी, सुनील कुमार, सुशील सिंह, वेंकट हरि विश्वनाथन, संगीता साहू, शारदा देवी, महुआ कारक, कल्यानी, मुनमुन कुमारी, बिजय किशोर गौतम सहित संघ के अधिवक्ता गण मौजुद थे l
![]()












Leave a Reply