Advertisement

पांच दिनों से लापता युवक का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नया रोड स्थित मिथलेश शर्मा के घर के पीछे कुआं से 16 जनवरी की सुबह एक युवक का शव मिला। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गया।

सूचना पाकर बेरमो पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कुआं से निकालने में जुट गयी। बरामद शव बिहार के नवादा जिला के हद में अकबरपुर थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र कुमार सिंह के 22 वर्षीय एकलौता पुत्र सूरज कुमार का बताया जा रहा है।

पिता उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 11 जनवरी से लापता उनके पुत्र को क्रिकेट खेलने के दौरान अपहरण कर पांच युवक ने मिलकर हत्या किया है। सभी पूर्व से अपराधी है।

उन्होंने बताया कि बेरमो थाना में उनके द्वारा बीते 12 जनवरी को आवेदन दिया गया। उन्होंने कहा कि फुसरो के आसपास उनका कोई रिश्तेदार नही रहता है। पीयूष के गाड़ी के जीपीएस के लोकेशन पर यहां पहुँचा। गाड़ी उसी का है। बताया कि रजरप्पा पिकनिक मनाने को कहकर सूरज का अपहरण किया गया। जो गोला से वापस घूम गया। रजरप्पा गया ही नही।

शव मिलने की खबर पूरे बेरमो में आग की तरह फैल गई। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी देखी गई। सूचना पाकर पुलिस ने फुसरो नगर परिषद के कर्मचारीयों की मदद से शव को बाहर निकालकर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 20 वर्षीय पुत्र सूरज घर का एकलौता वारिस था।

जानकारी के अनुसार मृतक अपने तीन दोस्तों के साथ 5 दिन पूर्व रजरप्पा से वजीरगंज घर जाने के क्रम में फुसरो मे रूका था। मृतक बिहार के गया जिले के वजीरगंज का बताया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल के समीप काफी भीड़ जुट गई। उपस्थित रहिवासियों के आंख से आंसू टपक रहे थे।

मृतक के पिता उपेन्द्र कुमार के फुसरो आने के बाद बेरमो पुलिस ने शव को बाहर निकाला। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दो बहन के बाद सूरज छोटा भाई था। घटना 11 जनवरी का बताया जाता है। मृतक के पिता बेरमो पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *