Advertisement

लाला डोम का पुत्र लापता, थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के ढोरी ग्राउंड के समीप रहनेवाले लाला डोम का छोटा पुत्र लापता बताया जा रहा हैं।

लाला डोम के अनुसार उसका छोटा पुत्र लगभग 20 वर्षीय सनी कुमार, हाइट 5 फीट लगभग 7 इंच, जींस मैरून कलर का शर्ट हवाई चप्पल पहना हुआ है। जो बीते 14 जनवरी को अपने बड़े भाई को खाना पहुंचाने के लिए गया था, जो करगली बाजार राशन की दुकान पर काम करता है।

खाना पहुंचाने के बाद वहां से निकला लेकिन घर वापस अभी तक नहीं आया। जिसकी सूचना उसने बेरमो थाना को 15 जनवरी को दे दी है। उसने सभी से अनुरोध किया है कि जहां भी उसका पुत्र सनी नजर आए तो कृपया इस नंबर 6203578925 पर संपर्क करने का का प्रयास करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *