Advertisement

डुबका में सोहराय मिलन समारोह का आयोज

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में खरकी पंचायत के सुदूरवर्ती ग्राम डुबका में 16 जनवरी को संवता सुसर समिति डुबका द्वारा सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस समरोह में मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के रामगढ़ जिला पूर्व सचिव पन्नालाल मुर्मु, संथाल समिति के सचिव चुनूलाल सोरेन, अध्यक्ष बहराम हांसदा, स्थानीय समाज सेवी रामजी किस्कु के अलावे गाँव के नायके, मांझी हड़ाम के द्वारा फीता काट कर संयुक्त रूप से उद्घाटन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संस्कार, सभ्यता को जीवित रखते हुए अपने अधिकार के लिए पुनः हूल करने के लिए गाँव- गाँव संगठित होने का आह्वान किया।

मौके पर दिबिराम, महादेव मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य विनोद सोरेन, पूर्व मुखिया फूलचंद मांझी, शंकर मांझी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल मनाने मे महावीर हांसदा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश हांसदा, विनोद सोरेन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *