फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। भाकपा माले बोकारो जिला कमिटी द्वारा 16 जनवरी को कॉमरेड महेन्द्र सिंह का 19वां शहादत दिवस जैनामोड़ स्थित पार्टी कार्यालय प्रांगण में मनाया गया। अघ्यक्षता जरीडीह प्रखंड माले सचिव अभिविलास भगत ने किया।
भाकपा माले द्वारा जरीडीह के कोचागोड़ा में कॉ मेजर नागेन्द्र प्रसाद वर्ष 1992 में शहीद हुए थे उनको भी याद किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले माले जिला सचिव देवदीप सिंह दिवाकर ने कहा कि कॉ महेन्द्र सिंह की जब हत्या हुई उस समय भाजपा की सरकार थी और झारखंड में अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री थे।
उन्होने कहा कि आज वही हत्यारी भाजपा सरकार केन्द्र में सत्ता में है जो पूरे देश में फासीवाद थोप रही है। दिवाकर ने कहा कि वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र पर हमला कर रही है और सार्वजनिक संपति बेच रही है। उन्होंने कहा कि इसे सत्ता से हटाना है। इसके लिए तमाम विपक्षी पार्टियों और आंदोलन कारी शक्तियों को एक व्यापक मोर्चा बनाना होगा।
जे एन सिंह ने कहा कि भाकपा माले का ग्यारहवॉ महधिवेशन आगामी 15 फरवरी से 20 फरवरी तक बिहार की राजधानी पटना में होने जा रहा है। पटना रैली में यहां से हजारों साथियों को जाना है।
उन्होंने कहा कि कॉमरेड महेन्द्र सिंह और तमाम शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प लेना है।
मौके पर माले नेता जब्बार अंसारी, गंगाधर महतो, राजू महतो, अभिविलास भगत, लोकनाथ सिंह, आजाद अंसारी, नरेश ठाकुर आदि साथियों ने अपना बक्तव्य रखे तथा कॉ महेंद्र सिंह के विचारों को रखा।
![]()












Leave a Reply