Advertisement

गोल्फ ग्राउंड में 121 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न

एस. पी. सक्सेना/धनबाद। सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति के सौजन्य से गोल ग्राउंड धनबाद में बीते 15 जनवरी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 121 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। इस विवाह कार्यक्रम में बोकारो जिला के हद में गोमियां क्षेत्र से पहुंचे 17 युवक एवं युवती एक साथ विवाह बंधन में बंधे।

धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में गायत्री समाज द्वारा आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने विवाह संपन्न होने के पश्चात नव दंपति को घरेलू उपयोग की सामग्री भेंट देते हुए उनके दीर्घायु एवं चिरंजीवी बने रहने का आशीर्वाद दिया।

उक्त जानकारी 16 जनवरी को गोमियां विधायक प्रतिनिधि कुलदीप प्रजापति ने देते हुए बताया कि इस विवाह समारोह के अलावा भी उनके द्वारा आए दिन सामाजिक उत्थान को लेकर क्षेत्र में कई प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता रहा है।

प्रजापति ने बताया कि सर्वधर्म सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम लगातार पिछले 9 वर्षों से किया जाता रहा है। इस समारोह को आयोजित करने का उद्देश्य समाज में फैले दहेज नामक कुरीति को समाप्त करना है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से प्रति वर्ष गोल्फ ग्राउंड धनबाद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें वर्ष 2021 में कोरोना महामारी को लेकर यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद पुनः इसे शुरु किया गया है।

इस विवाह कार्यक्रम में बोकारो जिला के गोमियां से स्थानीय विधायक प्रतिनिधि कुलदीप प्रजापति के अलावा सुरेश राम महतो, सुधीर सिंह, हरी प्रजापति, नरेश प्रजापति, अविनाश कुमार सिन्हा उर्फ पिंकू, महिला मालती देवी, कांता देवी सहित दर्जनों गणमान्य महिला पुरुष ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।

इस अवसर पर धनबाद निवासी गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी विभूति शरण सिंह, बिजय झा, सोहराब खान, चंद्रशेखर अग्रवाल, सुभाष सुरोलिया आदि ने नव दंपत्ती की अभिभावकों की भूमिका का निर्वहन करते हुए वर-वधू को आशीर्वाद दिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *