Advertisement

घुटीयाटांड मे मुर्गा उड़ान मेला का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के घुटियाटांड बस्ती में 15 जनवरी को मुर्गा उड़ान मेला का आयोजन किया गया।

मुर्गा उड़ान मेला के अवसर पर स्थानीय रहिवासी उमाशंकर महतो ने बताया की धन कटनी के उपलक्ष पर यहां के ग्राम देवता की पूजा की जाती है। जिसमें ग्रामीणों की सुख समृधि की कामना की जाती है।

यहां कपसा बाबा, लुगु बाबा, मां दुर्गा, मां काली और खिदुर मुडिया देवता की पूजा की जाती है। उन्होंने बताया कि यहां जिनकी मन्नत पूरा होती है वे यहां बकरे की बलि देते हैं। पुजारी संजय बिन्द द्वारा पूजा कर बलि दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि किसी जमाने में खिदुर मुडिया बाबा के यहां मानव बलि दी जाती थी। 15 जनवरी को खिदुर मुडिया बाबा के यहां कोई अज्ञात व्यक्ति आ जाता था, जिसे बलि दे दिया जाता था। मानव बलि प्रथा बन्द कर दी गई।

पुजारी सहदेव विश्वकर्मा द्वारा देवता पर चढ़ कर मुर्गा उडाया जाता है। महतो ने बताया कि मानव खुन के लिये यहां मुर्गा उड़ाया जाता है, ताकि मुर्गा लुट पाट में खुन गिरना देवता को खुन चढ़ना माना जाता है। इसी लिये मुर्गा उड़ाया जाता है।

मौके पर बिनोद महतो, रामप्रसाद मह्तो, संतोष मह्तो, रामचंद मह्तो, प्रदीप मह्तो,भरत मह्तो, मंगरु मह्तो, पुनीत मह्तो, सुरेश राम, सुभास मह्तो, टिन्कू मह्तो, श्यामलाल सिंह, रविकांत सिंह, जिवाधन मह्तो, फलेंदर मह्तो आदि उपास्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *