Advertisement

मिलन क्लब द्वारा सरस्वती पूजा को लेकर बैठक

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में नावाटांड स्थित सामुदायिक भवन परिसर में 15 जनवरी को मिलन क्लब नावाटांड के द्वारा सरस्वती पूजा को लेकर बैठक किया गया।

बैठक की अध्यक्षता मिलन क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रवेश सिंह व संचालक क्लब के संस्थापक सुरेश राम ने किया। बैठक में क्लब के सदस्यों द्वारा सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाने व कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में सरस्वती पूजा कमेटी का गठन किया गया।

बैठक में सर्व सम्मती से अध्यक्ष के रूप में पिंटू कुमार दास, उपाध्यक्ष के रूप में विशाल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार दास, उप कोषाध्यक्ष धनेश्वर कुमार दास एवं सचिव रवि कुमार रविदास को चयनित किया गया। बैठक में पूजा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा किया गया।

जिसमें कमेटी का गठन करना, साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना, क्लब में संसाधनों की पूर्ति हेतु विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर अनुचित स्थान पर लगाए गये बिजली के खंभा को उचित स्थान में करने हेतु निर्णय लिया गया।

वही बैठक में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्रता दिवस एवं सरस्वती पूजा के अवसर पर मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण करने हेतु निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर सुरेश राम, प्रवेश सिंह, रवि कुमार रविदास, विक्रम सिंह, संदीप कुमार दास, पिंटू कुमार दास, विशाल कुमार सिंह, रंजीत कुमार दास, पिंटू कुमार दास, पप्पू कुमार दास, सतीश राज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *