Advertisement

गाल्होवार उच्च विद्यालय का 37वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गाल्होवार उच्च विद्यालय का 37वां स्थापना दिवस समारोह 14 जनवरी को मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव व पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद एवं मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक स्वर्गीय रतन लाल गुप्ता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया गया।

इस अवसर पर विधिवत मंत्रोच्चारण कर व छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर विद्यालय के सचिव महेन्द्र प्रसाद ने कहा कि इस विद्यालय का स्थापना 14 जनवरी 1986 को किया गया था। इसकी स्थापना हुए आज 37 वर्ष पूर्ण होने को चला। दुःख की बात यह है कि अभी तक विद्यालय रिकोनाइज नही हो पाया है।

साथ ही कहा कि पुरे पंचायत और बोकारो जिला के हद में पेंक पंचायत की आम जनता के सहयोग और सबो के राय विचार से इस विद्यालय का नींव रखा गया था। प्रखंड के आस पास के क्षेत्रों में कही उच्च विद्यालय नहीं थी। उस समय से आज तक सुदूरवर्ती क्षेत्र के दूर-दूर से छात्र यहां पढ़ने आते हैं। सरकारी मान्यता प्राप्त हो जाने पर विद्यार्थियों को पढ़ने में काफी सुविधाएं होगी।

मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा ने कहा कि विद्यालय के स्थापना से 37 वर्ष होने को चला। इस पर हमें भी खेद है कि आजतक इसका समुचित विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि आप हमे इस विद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करें।

उन्होनें आश्वासन दिया कि अपने इस कार्यकाल में विद्यालय में कुछ न कुछ बदलाव जरूर करेंगे। यह मेरा संकल्प है। उन्होंने झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से इस विद्यालय को जल्द से जल्द सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय करने की मांग की है।

इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा, पूर्व मुखिया डॉ रीतलाल महतो, विद्यालय के सचिव व पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद, परमेश्वर राम, नित्यानंद मिश्रा, ब्रह्मदेव राम, संगीता कुमारी, तमाम शिक्षक गण, छात्र -छात्राएं एंव बड़ी संख्या में ग्रमीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *