Advertisement

वार्ड प्रतिनिधि सह आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष ने 17वीं बार किया रक्तदान

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गाल्होवार पंचायत के अम्बेडकर बस्ती निवासी वार्ड प्रतिनिधि सह आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष लक्की कुमार ने 17वीं बार रक्त दान किया।

वार्ड प्रतिनिधि ने बोकारो जिला के हद में बोकारो थर्मल निवासी विनोद कुमार के पत्नी 28 वर्षीया शोभा देवी को डिलीवरी पेशेंट से ग्रस्त इलाज के लिए श्री साईं हॉस्पिटल आईएल गोमियां में एडमिट थी। डॉक्टरों के सलाह से उन्हें खून की कमी बताई गई थी।

इसकी सूचना मिलते ही लक्की कुमार ने आईएल गोमियां स्थित उक्त अस्पताल पहुंचकर शोभा देवी को एक यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर लक्की कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। हम सबों की रक्तदान से किसी भी जरूरतमंद की जान बच सकती है। उन्होंने कहा कि हर इंसान को जो स्वस्थ है और जिसका वजन सही है।

उसे हर 3 या 6 महीने के बाद ब्लड डोनेट करना चाहिए। ब्लड डोनेट से वजन घटाने में मदद मिलता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। हृदय रोग के खतरे को कम करता है। कैंसर की संभावना को कम करता है। मेंटल हेल्थ के लिए रक्तदान फायदेमंद है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर गलत धारणाएं ना सोचें। रक्तदान करना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। रक्तदान महादान है। रक्तदान करें और जीवन बचाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *