एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो कोयलांचल के कोयला व्यवसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल 13 जनवरी को सीसीएल के सीएमडी पी एम प्रसाद से भेंट किया। व्यवसायियों ने सीएमडी से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
जानकारी के अनुसार कोयला व्यवसायियों ने बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में स्थित सीसीएल के ढोरी, बीएंडके और कथारा एरिया के वाशरी और कोलियरी के सभी परियोजना में लोकल सेल मे ई-ऑक्शन के माध्यम से कोयला उठाव करने की मांग की, ताकि क्षेत्र के रहिवासियों को रोजगार मिल सके। साथ ही प्रतिनिधिमंडल द्वारा लोकल सेल में पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध कराने की मांग की।
कहा कि कोयला से जूड़े सभी तरह के व्यापारी इसका लाभ लेकर रोजगार से जूड़े रहें। कहा गया कि ई-ऑक्सन से कोयले का उठाव होने से सीसीएल को भी अधिक फायदा होता है।
सीएमडी ने कोयला व्यवसायी प्रतिनिधि मंडल से कहा कि लोकल सेल में पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि कोयला व्यापारी को किसी प्रकार का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौके पर कोयला व्यवसायी अभय सिंह, राकेश सिंह, सुनील सिंह,अरूण सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply