Advertisement

कैंप में 20 वां अयप्पा पूजा व माता की चौकी संपन्न

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। चेंबूर कैंप स्थित आरसीएफ गेट नंबर तीन परिसर में भव्य अयप्पा पूजा और माता के जागरण चौकी का आयोजन किया गया। मुंबई कांग्रेस के सचिव और पूर्व नगरसेवक किशन मिस्त्री द्वारा आयोजीत 20 वां अयप्पा पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किये। इस समारोह में कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले 20 वर्षो से पूर्व नगरसेवक किशन मिस्त्री व उनके पुत्र अभिषेक किशन मिस्त्री द्वारा आरसीएफ गेट परिसर में भव्य अयप्पा पूजा का आयोजन किया जाता है। सुबह से शाम तक चलने वाले अयप्पा पूजा में हजारों श्रद्धालु आते हैं और भगवान का दर्शन के बाद महाप्रसाद का आनंद लेते हैं।

वहीं रात में माता जागरण चौकी का आयोजन किया गया। जिसमें जागरण में शामिल लोगों का भव्य स्वागत पूर्व नगर सेवक किशन मिस्त्री व अभिषेक मिस्त्री ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *