Advertisement

नकली डीजल निर्माण का भंडाफोड़

बोकारो थर्मल। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित निसंघाट से पुलिस ने नकली डीजल निर्माण हेतु छुपाकर रखे गए 710 लीटर किरोसिन तेल को जप्त कर थाना लाया गया। इसके अलावे नकली डीजल बनाने में इस्तेमाल किये जाने वाले 40 किलो फिटकिरी पाउडर, 20 लीटर मोबाइल सहित कई जार, ड्रम सहित अन्य सामानों को भी जप्त किया गया।

बेरमो एएसपी सुभाष चन्द्र जाट के निर्देश एवं बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी के नेतृत्व में निसंघाट स्थित अर्जुन बर्नवाल के गोदाम में तलाशी अभियान चलाया गया जहां पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना प्रभारी श्री लियांगी ने बताया किरोसिन तेल की कालाबाजारी कर उससे डीजल बनाने का गोरख धंधा चल रहा था जिसका भंडाफोड़ कर लिया गया।

इस धंधे में संलिप्त आरोपी को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। इस अभियान में एसआई सतारी वानरा, प्रेम मोहन झा, मनोज मंडल, चालक एम खान आदि पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *