Advertisement

जनता ईमानदार उम्मीदवार को ही चुने : बिट्टू सिंह

एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)

लोकतंत्र में चुनाव का बहुत बड़ा महत्व होता है। जनता को चाहिये कि वह दलगत सोच से ऊपर उठकर स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति को ही अपना महत्व्पूर्ण मत देकर विजयी बनाये। उक्त बातें झारखंड अगेंस्ट करप्शन रांची जिला इकाई के जिलाध्यक्ष बिट्टू सिंह ने रांची नगर निगम चुनाव को लेकर बीते दिनों जगत प्रहरी से विशेष भेंट में कही। सिंह ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य लोगो को अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज स्थापित करना है। इसके लिये वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सिंह के अनुसार चुनाव में यदि कोई दल ईमानदार व्यक्ति को उम्मीदवार नही बनाता है तो उस दल को जनता वोट न करे। वैसे व्यक्ति की जीत से हमारे समाज तथा राज्य का विकास अवरुद्ध होगा। उन्होंने कहा कि एक स्वच्छ और ईमानदार छवि वाला व्यक्ति ही समाज व् राज्य का वास्तविक विकास कर सकता है। हमारा एक मत चुनाव के हार-जीत की दिशा तय करेगा। सिंह ने कहा कि रांची नगर निगम चुनाव में मेयर एवं डिप्टी-मेयर पद के लिये खासकर तमाम राजनीतिक दलो ने अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा है। रांची की जनता से वे अपील करते हैं कि जनता अपना वहुमूल्य मत उसे दें जो उम्मीदवार स्वच्छ तथा ईमानदार छवि का होगा। तभी रांची शहर का समुचित विकास व् अमन चैन बना रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *