Advertisement

उज्जवला योजना का गैस चूल्हा एवं सिलेंडर ग्रामीणों को मिला

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव द्वारा 14 सितंबर को पंचायत के ग्रामीणों के बीच उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा एवं सिलेंडर का वितरण किया गया। गैस चूल्हा एवं सिलेंडर पाकर लाभुक काफी खुश नजर आए।

इस मौके पर लाभुकों ने बताया कि गैस चूल्हा एवं सिलेंडर पाने के बाद अब उन्हें खाना बनाने में काफी सहायता मिलेगी। नहीं तो उससे पूर्व चूल्हा जलाने के बाद काफी परेशानी होती थी।

गैस चूल्हा एवं सिलेंडर पाने वालों में स्थानीय रहिवासी प्रीति देवी, कानु कुमारी, सीता देवी, सरिता देवी, डोली कुमारी, हेमंती देवी, रीना देवी, गुंजा कुमारी, उर्मिला देवी शामिल हैं। इस मौके पर मुखिया के अलावा पंचायत की उप मुखिया रीता देवी सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *