Advertisement

जन मुद्दों को लेकर माकपा की 20 सितंबर को रांची में रैली और जनसभा

जनसभा में माकपा पोलिट ब्यूरो सदस्य बृंदा करात व अन्य होंगे शामिल

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। देशव्यापी अभियान के तहत भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) की झारखंड राज्य कमिटी आगामी 20 सितंबर को झारखंड की राजधानी रांची में एक विशाल रैली और जनसभा का आयोजन किया है।

आयोजित रैली में राज्य में जन मुद्दे यथा सुखाड़, केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी समेत जनता के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी हल्ला बोलेगी।

इस आशय की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता अयुब खान एवं लातेहार जिला माकपा सचिव सुरेंद्र सिंह ने 13 सितंबर को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

नेताद्वय ने बताया कि इस रैली और जनसभा को सफल बनाने के लिए माकपा 14 सितंबर को लातेहार जिला के हद में चंदवा में जिला कमिटि की बैठक बुलाई है। इस रैली जनसभा में जिले से कार्यकर्ताओं की भागीदारी के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। पार्टी की यह रैली और जनसभा पुराने विधानसभा के पास वाले मैदान में अपराह्न 2 बजे से होगी।

रैली और जनसभा में पार्टी के दो पालित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात और डॉ रामचंद्र डोम शामिल होंगे। जनसभा में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाली नीति के पीछे की राजनीति को उजागर किया जाएगा।

साथ ही राज्य के ज्वलंत मुद्दों जैसे सरकारी तंत्र में बढ़ता भ्रष्टाचार, जमीन के आन लाइन रिकार्ड में हुई भारी अनियमित्ता, कोर्ट फीस में भारी बढ़ोतरी और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के खिलाफ समेत कई मुद्दों पर जन समूह को गोलबंद किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *