Advertisement

प्रखंड स्तर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय भटौंलिया के पांच छात्रों का चयन

प्रहरी संवाददाता/वैशाली (बिहार)। वैशाली जिला के हद में राजकीयकृत श्रीगाँधी बांके बिहारी अमीर सिंह उच्च विद्यालय भटौंलिया के पांच छात्रों का चयन प्रखंड स्तर पर किया गया है। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार ने 12 सितंबर को दी।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि वैशाली जिला स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में देसरी प्रखंड स्तर पर उनके विद्यालय के पांच छात्रों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि तरंग प्रतियोगिता में उनके विद्यालय के दसवीं कक्षा की छात्रा अनामिका कुमारी तथा छात्र राहुल रंजन, नौवीं कक्षा के छात्र रितेश कुमार, अभिषेक कुमार तथा छात्रा सुहानी कुमारी का प्रखंड स्तर पर चयन किया गया है।

यह उनके लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर चयनित पांचो छात्र-छात्राएं अब जिलास्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार के अलावा उक्त विद्यालय के शिक्षक पंकज कुमार झा, गोपाल प्रसाद, संजीव कुमार, राजीव रंजन कुमार, संतोष कुमार सुमन, ठाकुर शंभू नारायण, इशरतु जमाँ, ओबैदुल रहमान, शिक्षिका अनीता राय, बिमल कुमारी, आरती कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *