Advertisement

हर जिलों में सचल पशु अस्पताल की जरूरत- सिंह

स्वागत समारोह में अध्यक्षों का लगा तांता

भोला शर्मा/ रांची (झारखंड)। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त का जोरदार स्वागत दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में किया गया। इस आयोजन में झारखंड के भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से किसान मोर्चा के सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में सांसद व बीजेपी किसान मोर्चा के नवनियुवत राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में सचल पशु अस्पताल के संचालन की जरूरत है। इसके लिए सीएम से आग्रह करना होगा। ऐसे अस्पतालों में पशुओ की बीमारीयों से जुड़ी विभिन्न शिकायतों का तत्काल निदान किया जा सकेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने झारखंड के भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह से राज्य में मोर्चा की किसान यात्रा के दौरान माटी तिलक प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन करने को भी कहा है। उन्होने हर जिले में बूथों के लिए कम से कम पॉच किसान कार्यकर्ता तैयार करने पर जोर दिया।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबरदास ने आव्हान किया है कि देश और राज्य के किसानों को सामाजिक, आर्थिक और राजनितिक अधिकार को सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में भजपा किसान मोर्चा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंद समारोह आयोजित किया गया था। इस आयोजन में बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं सदस्यों मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *