Advertisement

आशा कार्यकर्ता शिला सिन्हा का निधन, माले ने दिया श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur District) के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक दरगाह रोड निवासी बासुदेव प्रसाद सिंह की पत्नी आशा कार्यकर्ता शिला सिन्हा (50 वर्ष) का बीते 21 अगस्त की रात्री असामयिक निधन हो गया। इससे चहुंओर शोक की लहर फैल गई।

मृत्यु की खबर फैलते ही मृतक के घर अंतिम दर्शन करने वाले का तांता लग गया। भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, किसान महासभा के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, कैलाश प्रसाद सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रकटू सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक महेश्वर सिंह, ऐपवा नेत्री बंदना सिंह, विनोद साह, पत्रकार डॉ आर. पी. सिंह निराला समेत बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य जनों ने मृतक के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त किया।

इस संबंध में माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका सुगर एवं बीपी रोग से ग्रसित थी। उन्होंने बताया कि बीते 21 अगस्त की रात्री अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी। अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतका अपने पिछे तीन संतान नवीन, प्रवीण एवं विपीन को छोड़ गई हैं। मृतका के शव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव जन्दाहा जाऊज में किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र नवीन ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *