बेहद के बाद जेनिफर विंगेट कलर्स चैनल के नए शो ‘बेपनाह’ से टीवी पर फिर से नजर आएंगी। जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा स्टारर नए शो ‘बेपनाह’ का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है। वीडियो की शुरुआत जेनिफर और हर्षद से होती है, जिन्हें पता चलता है कि उनके पार्टनर्स ने आत्महत्या कर ली है। 42 सेकेंड का यह वीडियो काफी दर्दनाक लगता है। शो में होने वाला यह हादसा दो अजनबियों को मिला देता है।
बता दें, सीरियल में जेनिफर जोया तो हर्षद आदित्य का किरदार निभाएंगे। सहबान आजिम (यश) और नमिता दुबे (पूजा) भी इसमें अहम किरदार में दिखाएंगे। अपने रोल के बारे में जेनिफर ने बताया था, “मैं शो का हिस्सा बनने को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं और खुश भी। ‘बेपनाह’ की कहानी बहुत ही इमोशनल और बांधकर रख देने वाली है। मैं अपने कैरेक्टर को स्क्रीन पर जिंदा करने के लिए मैं बहुत बेचैन हूं और हर्षद के साथ स्क्रीन शेयर करने में भी मजा आएगा।
https://www.instagram.com/p/BfBoolmjUC5/?taken-by=colorstv
बता दें, 32 वर्षीय जेनिफर ने अपने टीवी करियर की शुरुआत कुसुम (2001-05) के जरिए की थी। इसके अलावा वे कसौटी जिंदगी की (2005-08), कही तो होगा (2007), दिल मिल गए (2009-10), सरस्वतीचंद्र (2013-14) में नजर आ चुकी हैं। ‘बेपनाह’ से पहले जेनिफर ‘बेहद (2016-17)’ में दिखी थीं, शो में उनके किरदार माया को खासा पसंद किया गया था।
![]()














Leave a Reply