Advertisement

महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शोभायात्रा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। महाशिवरात्रि के अवसर पर एक मार्च को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में दर्जनों शिवालयों में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों शिव मंदिरों को भव्य तरिके से सजाया गया था। इस अवसर पर कई जगह भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गयी।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में कथारा गायत्री कॉलोनी से शिव बारात निकली गयी। शिव बारात मेन चौक होते हुए शिव मंदिर में पूरे गाजे-बाजे के साथ पहुंची। यहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की आवभगत कर आरती उतारी।

रात्री में शिव विवाह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीटीपीएस थाना से एस आई बबुआ मरांडी दल बल के साथ मौजूद रहे। मौके पर बीएन मिश्रा, बैद्यनाथ प्रसाद, शशिभूषण चौबे, राजेश शर्मा, रंजन कुमार पांडेय, सोनू गुप्ता, सुदामा कुमार, संतन सिंह, आशीष कुमार, पंडित उमेश झा, रवि कुमार उर्फ ज्योति लाइट, रवि यादव सहित कई माहिला पुरूष मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *